Home मुख्य गैस सब्सिडी की तरह सक्षम लोगों से आरक्षण छोड़ने का आह्वान करें प्रधानमंत्री: उदयशंकर चौधरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 18, 2018

गैस सब्सिडी की तरह सक्षम लोगों से आरक्षण छोड़ने का आह्वान करें प्रधानमंत्री: उदयशंकर चौधरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिस तरह प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सक्षम लोगो से गैस सब्सिडी छोड़ने का आह्वान करते हुए देश के गरिबों को इसका लाभ पहुंचाने की कोशिश की, उसी प्रकार अनुसूचित जाति-जनजातियों के सक्षम लोगों से आरक्षण छोड़ने का आह्वान करें। देश के प्रधान द्वारा आह्वान का असर कुछ न कुछ तो जरूर होगा और शुरुआत होने पर यह कड़ी बनेगी। सक्षम लोगों द्वारा छोड़ने पर इसका लाभ जरूरतमन्दों को मिलेगा।
उपरोक्त बातें लहेरियासराय के बलभद्रपुर स्थित ब्रह्मस्थान में ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा आयोजित परशुराम जंयती समारोह के दौरान फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने कही।
विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती मनाते हुए फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह को गरीब सवर्णों केलिए भी आरक्षण की माँग उठाने केलिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे सवर्णो के पहले ऐसे नेता हुए जिन्होंने खुले मंच से गरीब सवर्णो केलिए आवाज उठाया।
फेडरेशन के महामंत्री अवनीश चौधरी ने कहा कि मंत्री जयकुमार सिंह के दरभंगा आगमन पर फेडरेशन द्वारा उनका भव्य स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया जायेगा।
उपस्थित बुद्धिजीवियों ने राजस्थान सरकार की तरह बिहार सरकार से भी परशुराम जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की माँग की।
बैठक में अधिवक्ता सुनील कुँवर, उमेश चौधरी, सत्येंद्र झा, मुकुंद चौधरी, देवकुमार झा, राजीव कुमार झा, अनुराग चौधरी, पिंटू झा, रंगनाथ ठाकुर, देवेंद्र झा, गगन जी झा, रेवती रमन मिश्र, अरुण झा, धर्मेंद्र प्रधान आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply