Home मुख्य पुलिस की तत्परता से लगातार सामने आ रही है शराबबंदी की विफलता। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 18, 2018

पुलिस की तत्परता से लगातार सामने आ रही है शराबबंदी की विफलता। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सरकार द्वारा बिहार में शराबबंदी की घोषणा के बाद लगातार कड़े प्रावधान किए गए पर शराबबंदी के वाबजूद शराब का व्यापार अब तक बन्द नही हुआ। बड़ी बड़ी मात्रा में शराब की खेप का मिलना जारी है जो सरकार की शराबबन्दी की पोल खोल रही है। दरभंगा ने सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद की तत्परता तो अमूमन प्रतिदिन सरकार की अभियान को धत्ता बताने का सबूत विशेष तौर पर सामने ला रहा है। इसबार भी सदर थाना क्षेत्र के गांधीनगर कटरहिया मोहल्ले में मंगलवार की देर रात छापेमारी कर पुलिस ने वहां लावारिस हालत में खड़ी पिकअप से विदेशी शराब रॉयल स्टैग के 72 कार्टन बरामद किए। पुलिस के आने की भनक मिलने पर कारोबारी पिकअप को वहां छोड़ भाग निकले थे। इसी बीच स्कूटी सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस उन्हें रोक कर पूछताछ कर रही थी इसी दौरान एक युवक के मोबाइल पर धीरज नाम के व्यक्ति का कॉल आया। पुलिस युवक का मोबाइल लेकर जांच कर ही रही थी कि मौका पाते दोनों अपनी स्कूटी छोड़कर वहां से फरार हो गए। फरार युवकों को दबोचने के लिए जाल बिछाया गया। जाल में फंसकर एक युवक अपना मोबाइल लेने बुधवार को थाना पहुंचा। थाना पहुंचते ही उसे दबोच लिया गया। शराब माफियों से उसकी साठगांठ की बात सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान अललपट्टी निवासी साजन कुमार के रूप में की गई है। उसने बताया कि उसके साथ फरार हुआ युवक बहेड़ी निवासी लाल बाबू है। शराब का कारोबार करने के आरोप में पांच कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई है। पुलिस अललपट्टी निवासी धीरज की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बरामद की गई शराब झारखंड निर्मित है।
सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप से भारी मात्रा में शराब लायी गई है। शराब लदी पिकअप फिलहाल सदर थाना क्षेत्र के खरुआ स्थित पेट्रोल पम्प के पास खड़ी है। इसी सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्च में सदर थाना व भालपट्टी ओपी की पुलिस पिकअप की तलाश में वहां पहंची। तब तक कारोबारी पिकअप के साथ वहां से जा चुके थे। कारोबारियों के फरार हो जाने से झल्लायी पुलिस सरगर्मी से उनलोगों की तलाश करने लगी। इसी बीच सूचना मिली कि शराब लदी पिकअप को दोनार की ओर गई है। पुलिस दोनार की ओर भागी तभी सूचना आयी कि पिकअप को गांधीनगर कटरहिया मोहल्ला ले जाया गया है। पुलिस गांधी नगर कटरहिया पहुंची जहां पिकअप को लावारिस हालत में पाया गया।
सदर एसडीपीओ ने बताया कि अन्य कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इनमें से धीरज पूर्व में भी जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि पिकअप से एक डायरी बरामद की गई है। डायरी में दर्जनो शराब कारोबारियों के नाम व फोन नम्बर हैं। डायरी को खंगाला जा रहा है। शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
अब सवाल यह उठता है कि सिस्टम में छेद कहाँ है जो शराब की इतनी बड़ी बड़ी खेप लगातार मिल रही है। बिना सिस्टम सप्पोर्ट के शराब व्यापारियों का हौसका इतना बुलन्द होना संभव प्रतीत नही होता। आमजनों की बात करें सीधे तौर पर यह चर्चा का विषय है कि शराबबन्दी से सरकार का राजस्व बन्द हुआ पर मुलाजिमो की अवैध निजी आमदनी कई गुना बढ़ गयी है।

Share

Leave a Reply