Home मुख्य कार्यक्रम की सफलता के लिए गोपालजी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंकी। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 19, 2018

कार्यक्रम की सफलता के लिए गोपालजी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंकी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बहेड़ी स्थित +2 शांति नायक उच्च विद्यालय में शुक्रवार 20 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप से भाजपा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है. इस कार्यक्रम में भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार के ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव आदि भाग लेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में मोटरसाईकिल जुलुस और पैदल जनसम्पर्क अभियान चलाया गया. श्री ठाकुर ने बहेड़ी से उज्ज्वला योजना को दूसरे चरण का आरंभ करने के लिए आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के एतिहासिक होने का भरोसा जताया. जनसम्पर्क अभियान में मणिकांत मिश्र, ज्योति कृष्ण झा लवली, दिनेश महतो, प्रेमी मंडल, संतोष झा, माधव कुमार चौधरी, नवीन, अशोक साहू, ललित मोहन मिश्र, वीरू पासवान, घनश्याम कुमार, बालेन्दु झा, विजय यादव, नवनीत कुमार, राजू झा, केशव झा, वकील लालदेव अरूण कुमार झा, छोटे राजा, अंशु राय, सुरेश साहू, मणिकांत झा, चंदनलाल देव, सिकंर लालदेव, रणधीर सिंह, मनीष झा, सुवित पाठक, कपिलदेव महतो आदि शामिल थे.

Share

Leave a Reply