Home मुख्य दहेज केलिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 19, 2018

दहेज केलिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दहेज लोलुपों की मांग पूरी नहीं की जाने के कारण सदर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में एक बच्चे की मां ममता देवी(27) की बुधवार को हत्या कर देने का मामला सामने आया है। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का देवर राजू यादव, ननद जूली एवं देवरानी सीमा देवी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुवार को डीएमसीएच भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसके मायके वालों के हवाले कर दिया गया। ममता देवी के पिता ककरघट्टी निवासी दिनेश यादव ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
एफआईआर में उन्होंने कहा है कि छह साल पहले उन्होंने अमित से अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के वक्त उन्होंने अपनी बेटी को पांच लाख नगद व दो भर सोने के जेवर दिए थे। शादी के बाद से ही उसका पति, ननद व देवरानी दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। वे लोग पांच लाख की राशि की अलावा बाइक की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि मांग पूरी नहीं करने पर उसका पति उसे बराबर पीटता था। बुधवार की शाम गांव के कुछ लोगों ने सूचना दी कि उनकी बेटी ममता की हत्या कर दी गई है। यह सुनकर वह गांव पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी का शव साड़ी के सहारे धरन से लटका था। उन्हे पूरी आशंका है कि देहज की मांग पूरी नहीं की जाने के कारण गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को साड़ी के सहारे धरन से लटका दिया गया। सदर थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि हत्या की एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Share

Leave a Reply