
युवक ने की खुदकुशी, मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने पिता को लिया हिरासत में। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मोहल्ले में गुरुवार की सुबह फंदा लगाकर एक किशोर के खुदकुशी कर लेने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजा प्रसाद के पुत्र गोविंद कुमार (17) के रूप में की गई है। गोविंद की खुदकुशी की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। गांविद को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने उसके पिता राजा प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जाता है कि पहली पत्नी के मरने के बाद राजा प्रसाद ने दूसरी शादी की थी। पुलिस के अनुसार उसकी दूसरी पत्नी ने बताया कि राजा प्रसाद अपने बेटे गोविंद को प्रताड़ित करता था। उसने बुधवार की रात उसकी पिटाई की थी। इसके बाद आज सुबह भी उसने गोविंद को पीटा था। इसकी पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि मामले को लेकर राजा प्रसाद से पूछताछ की जा रही है।

