Home मुख्य जनता को छोड़ जनता के सेवक के स्वागत तैयारियों में जुटा पूरा सिस्टम, सुरक्षा चाक चौबंद। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 19, 2018

जनता को छोड़ जनता के सेवक के स्वागत तैयारियों में जुटा पूरा सिस्टम, सुरक्षा चाक चौबंद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वैसे तो लोकसेवा का पद पाने वाले जनता के सेवक कहलाते हैं। पर बदले परिदृश्यों में जनता के मालिक बन लोकसेवक जनता को कष्ट देकर भी अपने सेवा में कोई कसर नही छूटने देते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलने की उम्मीद है शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 अप्रैल को दरभंगा के बहेड़ी आ रहे हैं। लाजमी है कि उनकी सुरक्षा सख्त होगी और पूरा महकमा जनता के कार्यों को छोड़ इनके स्वागत की तैयारियों में जुट गया। पूरा सिस्टम एक जनता के सेवक के स्वागत में जनता के कार्यों को छोड़कर यदि लग गया है तो सहज ही समझा जा सकता है कि ये सेवक बनकर आ रहे हैं या मालिक। सुरक्षा को लेकर इस बार पुलिस ने भी खास तैयारी की है। पुलिस ऐसी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है जिससे बक्सर जैसी घटना की पुनरावृति हो। पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा विशेष शाखा की ओर से इसे लेकर खास निर्देश दिया गया है। भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। बक्सर जैसी घटना से सबक लेकर सुरक्षा की तैयारी करने को कहा गया है। विकास समीक्षा यात्रा दौरान बक्सर में सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर हुए हमले की समीक्षा में कई त्रृटियां पाई गई थी। जिसे क्रमवार बनाकर स्थानीय प्रशासन को भेजा गया है। कहा गया है कि कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक सीएम के चाहने वालों की भीड़ लगी रहती है। सड़क किनारे लोग खड़े होकर अभिवादन करना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में कोई गाड़ी के उपर माला नहीं फेंके और कोई गाड़ी तक नहीं पहुंचे इसका पूरा ख्याल रखने के लिए संबंधित रूट को पहले से खंगाला जाए। अगर सड़क किनारे भीड़ की शक्कल जहां भी दिखाई दे वहां पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। निर्देश के अनुकूल छात्र संगठन, संविदा कर्मियों के संगठन पर पैनी नजर रखी जा रही है। कोई खुशी में न तो पटाखा छोड़ और न ही कोई बैलून उड़ा पाए इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। पहचान पत्र से लेकर बुके तक की विशेष जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री के आगवानी दौरान पायलट वाहन के साथ रहेंगे और कारेड तालमेल मिलाकर साथ रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 20 पुलिस सादे लिवास में तैनात रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल शांतिनाथ उच्च विद्यालय के चारो ओर छत पर पुलिस बल को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की गई है कि कोई शरारतीतत्व भी पड़ नहीं मार सकेगा। प्रभारी डीएम मो. मोइन अली अंसारी ने बताया कि सीएम की सुरक्षा में दरभंगा के अलावा समस्तीपुर व मधुबनी की पुलिस को भी लगाया गया है। सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहे इसका कई स्तर से निगरानी कराई जा रही है। बताया जाता है कि कार्यक्रम में 75 पुलिस पदाधिकारी, 80 शस्त्र पुलिस बल, साढ़े तीन सौ लाठी बल, 20 एचएचएमडी जवान, 35 मजिस्ट्रेट, दंगा नियंत्रण दस्ता सहित दरभंगा के प्रक्षेत्र के आईजी, डीआईजी, आयुक्त, डीएम, एसएसपी आदि सहित कई अधिकारियों की पैनी नजर सीएम के कार्यक्रम पर रहेगी। दो हेलीपैड की सुरक्षा में अलग-अलग मजस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को तैानत किया गया है। बेरिकेडिंग, कार्यक्रम में आए महिलाओं की सुरक्षा, डी एरिया और मीडिया की सुरक्षा में अलग से जवान को लगाया गया है। सुरक्षा को लेकर दिनभर जिला प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों की बैठकें चलती रही। कई निर्णय लिया गया जिसे धरातल पर एक दिन पूर्व उतारकर अभ्यास भी कराया गया।

Share

Leave a Reply