
ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान की सफलता हेतु अपर समाहर्ता सह प्रभारी जिलाधिकारी मो. मोबीन अली अंसारी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई. बैठक के बाद अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना, गरीब ग्रामीण परिवारों को चिंहित करना, किसानों की आय बढ़ाने संबंधी संभावनाओं पर विचार करना, जीवकोपार्जन के अवसर को बढ़ाना तथा पंचायती राज संस्थानों को स्वच्छता और मजबूती प्रदान करने संबंधी राष्टÑीय प्राथमिकताओं पर बल देना है. बैठक में उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

