Home मुख्य उज्जवला योजना से गाँवों की सूरत बदलने केलिए नीतीश ने केंद्र सरकार को सराहा। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 20, 2018

उज्जवला योजना से गाँवों की सूरत बदलने केलिए नीतीश ने केंद्र सरकार को सराहा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बहेड़ी उच्च विद्यालय में पीएम उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का उदघाटन हुआ। उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की सराहनी की और कहा कि इस योजना से गांव की सूरत बदल गई है। पहले महिलाओं को धुंए में खाना बनाना पड़ता था। महिलाएं कष्ट झेलती थीं, लेकिन जब से एलपीजी आया है और उसके बाद महिलाओं को धुंए से छुटकारा मिल गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले एलपीजी का गैस बहुत मुश्किल से मिलता था लेकिन आज केंद्र की सरकार ने पीएम के निर्देश पर काम कर गांव के गरीबों को गैस का सिलेंडर मिलने लगा। इससे लोगों को बहुत सहूलियत मिली है। केंद्र सरकार को इस योजना के लिए बधाई और धन्यवाद देता हूं।
कार्यक्रम में खाद्य उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री मदन सहनी, स्थानीय विधायक, जदयू  के प्रदेश उपाध्यक्ष बेनीपुर के विधायक सुनील चौधरी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर सहित कई जाने माने लोग मौजूद थे।

Share

Leave a Reply