
बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार उपलब्ध कराने केलिए भी प्रयत्नशील है विवि: कुलपति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को पठन-पाठन के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील है। उसी कड़ी में विश्वविद्यालय और स्कूल गुरू के बीच एकरारनामा किया गया है।
उन्होंने उक्त बातें शनिवार को रिकार्डिग एवं आई.सी.टी. सर्विस क्षेत्र का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित बी.एड. (दूरस्थ) का अस्तित्व खतरा में पड़ गया था । एन.सी.टी.ई. ने इसकी मान्यता वापस ले ली थी। इस विपत्ति के समय में भी निदेशालय तथा विश्वविद्यालय ने धैर्य से काम करते हुए एन.सी.टी.ई. के समक्ष अपना पक्ष रखा गया। नतीजा है कि आज पुन: एन.सी.टी.ई. ने मान्यता को बरकरार कर दिया। यह हमलोंगो के लिए बहुत ही सुखद क्षण है। इसके लिए निदेशालय के निदेशक प्रो. सरदार अरविंद सिंह एवं निदेशालय के सभी कर्मी धन्यवाद के पात्र है। आज पून: एक उपलब्धि निदेशालय को प्राप्त हुई है । आज डी.डी.ई. ने स्कूल गुरू के साथ एकरारनामा की है जिससे छात्रों को रोजगार उपलब्ध होने में सुविधा होगी।
प्रो. सिंह ने कहा कि हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने युवा कौशल विकास के एक कार्यक्रम में सन 2020 तक एक करोड़ युवाओं को कौशलयुक्त प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आनेवाले दिनों में यह मिल का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर निदेशालय के निदेशक प्रो. सिंह ने कहा कि आई.सी.टी. र्सिवस सेल दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के छात्रों की समस्याओं को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भुमिका निभाएगी। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. मुस्तफा कमाल अंसारी ने किया।

