Home मुख्य प्रतिदिन शराब की खेपों का मिलना सरकार के शराबबन्दी को दिखा रहा है आईना! Voice of Darbhanga
मुख्य - April 21, 2018

प्रतिदिन शराब की खेपों का मिलना सरकार के शराबबन्दी को दिखा रहा है आईना! Voice of Darbhanga

दरभंगा: शराबबन्दी शायद ढकोसला ही साबित हो रहा है और लगातार शराब का कारोबार बेखौफ जारी है। इसका प्रमाण दरभंगा पुलिस की तत्परता से लगातार मिल रहा है। प्रतिदिन भारी मात्रा में शराब बरामदगी और गिरफ्तार कारोबारियों के बार बार गिरफ्तार कर पुलिस सरकार के शराबबन्दी को आइना जरूर दिखा रही है। और अब तो पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी इस कारोबार में सामने आ रही हैं।
शनिवार को लहेरियासराय थाने की पुलिस ने महदौली में छापेमारी कर भारी मात्रा शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को दबोच लिया। गिरफ्त में आई मालती देवी स्थानीय निवासी स्व. बैजू महतो की पत्नी है। बताया जाता है कि चाय, नास्ता एवं जेनरल स्टोर दुकान की आड़ में लंबे दिनों से शराब बेचा जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने त्वरित कार्रवाई कर दुकान की तलाशी ली। इस दौरान दुकान से 180 एमएल की 175 पीस टेट्रा पैक व 375 एमएल की नौ बोतलें बरामद की गई। इसके बाद दुकानदार मालती देवी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह पहले भी शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुकी है। इससे पहले वह उत्पाद विभाग के हत्थे चढ़ चुकी है। बावजूद, शराब बेचने का काम वह नहीं छोड़ी। बताया गया कि वह अनजान लोगों के हाथ शराब बेचने से परहेज करती थी। पुलिस को चकमा देने के लिए वह अपने स्थायी ग्राहकों पर अधिक विश्वास करती थी। थानाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि दुकान को सील कर दिया गया है। वहीं आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share

Leave a Reply