Home मुख्य मारुति वैन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक जख्मी। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 21, 2018

मारुति वैन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक जख्मी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के रैयाम थाना क्षेत्र के औंसी-रैयाम मुख्य मार्ग के नयागांव एवं रजौड़ाडीह के बीच स्थित पुलिया के समीप शनिवार को मारुति वैन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं रजौड़ा पंचायत के मुखिया इफ्तेखार अहमद छोटन ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे केवटी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना रैयाम थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। जख्मी में रैयाम थाने के फुलकाही गांव निवासी मुन्नर साह का पुत्र अनिल कुमार साह तथा रैयाम निवासी मो. नियाज का पुत्र मो. सुयेब शामिल है। बताया गया है कि बाइक बीआर 32 डब्ल्यू 2241 पर सवार दोनों युवक रैयाम की ओर से आ रहे थे। वहीं मारुति वैन बीआर 07पीबी 2162 औंसी की ओर से आ रही थी।

Share

Leave a Reply