Home मुख्य ग्राम स्वराज अभियान को लेकर मीडिया वर्कशॉप का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 21, 2018

ग्राम स्वराज अभियान को लेकर मीडिया वर्कशॉप का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के तहत 21058 गांव में 7 जनकल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति को लेकर दरभंगा समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया. जिसको संबोधित करते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. महादेव चौधरी ने कहा कि यह अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक चलाया जाएगा. इन योजनाओं में मिशन इंद्रधनुष भी शामिल है. जिसमे छूटे हुए बच्चों तथा गर्भवती मां का टीकाकरण होना है. जो तीन चक्र में चलेगा. उन्होंने बताया कि 11 प्रखंडों के 24 चयनित गांव में शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा. वहीं उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत अभियान 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. इस अभियान के अंतर्गत 5 लाख स्वास्थ्य बीमा एवं हेल्थ बेलनेष सेंटर द्वारा पीएचसी को अपडेट करना है. इस मौके पर डब्ल्यूएचओ के कमलेश कक्कड़, यूनिसेफ के चंद्रभूषण कुमार, शशिकांत सिंह, यूएनडीपी के पंकज कुमार आदि शामिल थे.

Share

Leave a Reply