
Home मुख्य दिवंगत पत्रकार के परिजनों को पत्रकारों ने दिया 55 हजार रुपये का सामूहिक सहयोग। Voice of Darbhanga
दिवंगत पत्रकार के परिजनों को पत्रकारों ने दिया 55 हजार रुपये का सामूहिक सहयोग। Voice of Darbhanga

दरभंगा : गत 15 अप्रैल की रात एक सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए पत्रकार रंजीत झा के परिजनों को दरभंगा के पत्रकारों के सामूहिक प्रयास से आर्थिक सहायता की गई। दरभंगा से गये चार पत्रकारों ने स्व. झा की पत्नी से मिलकर 55 हजार रूपये नगद दिये। इसके अलावा पत्रकार भवन मिश्रा, संजय दास, लक्ष्मण कुमार और अभिनव सिंह ने बिरौल के अनुमंलाधिकारी से मिलकर पत्रकार स्व. झा को आर्थिक सहायता मुहैया कराने पर बल दिया। बिरौल के पत्रकार मुन्ना चौधरी ने भी दरभंगा से गये पत्रकारो का भरपूर सहयोग किया।

