Home मुख्य पूर्व सूचना के वाबजूद तैयारी के साथ नही पहुँचने के कारण पुलिस के सामने तीन लुटेरे भागे! Voice of Darbhanga
मुख्य - April 24, 2018

पूर्व सूचना के वाबजूद तैयारी के साथ नही पहुँचने के कारण पुलिस के सामने तीन लुटेरे भागे! Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर की एसबीआई शाखा में लूट की घटना को अंजाम देने मंगलवार को पहुंचे एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अपराधी वहां से फरार हो गए। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के धकझड़ी निवासी शिवनंदन झा के पुत्र अमन कुमार झा के रूप में की गई है। उसके पास से 7.65 एमएम की लोडेड पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने उसकी काले रंग की पल्सर बाइक भी जब्त कर ली है। अपराधी के पास से बरामद तीन मोबाइल फोन के नम्बरों को खंगाला जा रहा है। बताया जाता है कि फरार अपराधियों में सुमन कुमार पासवान नाम का एक युवक शामिल है। पुलिस उनलोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को शक है कि बरामद की गई बाइक चोरी की है।
दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एसबीआई की रानीपुर शाखा को लूटने की नीयत से करीब आधा दर्जन अपराधी शाखा के अगल-बगल जुटे हैं। सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने सभी थानों को अलर्ट करते हुए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष अजय झा व सदर थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र तिवारी को वहां पहुंचने का निर्देश दिया। उस समय श्री झा बैंक से थोड़ी दूर स्थित एक एटीएम का जायजा ले रहे थे। सूचना मिलने पर वे सादे लिबास में दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बैंक पहुंच गए। परंतु इतनी बड़ी बात की सूचना को हल्के में लेकर बिना तैयारी पहुँचने के कारण तीन अन्य आरोपी पुलिस के साथ हाथापाई करके भाग गए। इतनी बड़ी लापरवाही के वाबजूद पुलिस बैंक लूट को टालने केलिए अपनी पीठ भले थपथपा रही हो, परंतु इस लापरवाही के कारण हथियारबन्द अपराधियों द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता था। पूर्व सूचना के वाबजूद बिना मुक्कमल तैयारी के पहुँच इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी ने लापरवाही का परिचय देते हुए लोगों के जानमाल को भी कहीं न कहीं खतरे में जरूर डाल दिया था।

Share

Leave a Reply