
डम्पर की ठोकर से स्कोर्पियो क्षतिग्रस्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर एमएल एकेडमी स्कूल के पास बुधवार की देर रात एक डम्पर ने बिना नम्बर की स्कॉर्पियो को पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे एक बिजली के पोल से टकरा गई।
स्कॉर्पियो का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि हादसे में चालक सहित कई सवारियों को चोट आई। उनलोगों ने निजी नर्सिंग होम में अपना इलाज कराया। ठोकर मारने के बाद चालक डम्पर के साथ फरार हो गया। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर अफरातफरी मची रही। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

