Home मुख्य ताकत की जगह विनम्रता से शहर को जलने से बचाने की मिसाल कायम कर चुके हैं नए पुलिस कप्तान। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 28, 2018

ताकत की जगह विनम्रता से शहर को जलने से बचाने की मिसाल कायम कर चुके हैं नए पुलिस कप्तान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के पुलिस कप्तान का तबादला हो चुका है। उनकी जगह भागलपुर में पदस्थापित आईपीएस मनोज कुमार दरभंगा के नये एसएसपी का पदभार लेंगे।
भागलपुर में एसएसपी के रूप में रहते हुए जनता के हीरो के रूप में छवि रही है आईपीएस मनोज कुमार की। हाल ही में भागलपुर में दंगा भड़काने वालो तत्वों को जवाब देने का तरीका और कामयाबी मिसाल बन गया। न ही कहीं दंगाइयों पर लाठीचार्ज न आँसू गैस चले और फिर भी शांतिपूर्वक माहौल को संभाल लेने की इनकी कला ने इन्हें पूरे क्षेत्र में हीरो बना दिया। हर व्यक्ति से मिलकर, उन्हें समझा बुझा कर दंगा भड़कने से रोक दिया। अपने बुलेट बाइक साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने का संदेश लिखकर हर गली गली घूमे। जहां बुज़ुर्ग मिले, सबों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। हिन्दू को प्रणाम तो मुस्लिमो को आदाब किया। बच्चों को प्यार किया। सबों से आपस में सौहार्द बना कर रहने की अपील करते रहे। अपने पुलिस कप्तान के इस व्यवहार के सब मुरीद हो गए। इसप्रकार बिना लाठी गोली चले दंगा भड़कने और शहर जलने से बच गया।
दरभंगा में हाल में लगातार साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों को देखते हुए शायद पुलिस कप्तान श्री कुमार के ऊपर सरकार ने यही भरोसा जताते हुए दरभंगा की कमान सौंपी है। उम्मीद की जा सकती है कि नए पुलिस कप्तान के कार्यकाल में दरभंगा में सौहार्द का वातावरण और बेहतर होगा।

Share

Leave a Reply