Home मुख्य स्कूल निदेशक की पिटाई से छात्र की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 28, 2018

स्कूल निदेशक की पिटाई से छात्र की मौत। Voice of Darbhanga

बिरौल: सुपौल बाजार स्थित आवासीय लोटस पब्लिक स्कूल के 12 वर्षीय छात्र रौशन कुमार की पिटाई से मौत हो गयी। आरोप है कि स्कूल के निदेशक ने उसे बर्बरतापूर्वक पीटा। पुलिस ने बाद में निदेशक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। स्कूल के निदेशक सुबह छह बजे छात्र का इलाज कराने सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र रौशन कुमार ठीका गांव के गंगा विष्णु यादव का पुत्र था।
घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन सहित ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचकर जमकर बवाल मचाया। वे निदेशक पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान निदेशक को परिजनों का गुस्सा झेलना पड़ा। इसकी सूचना पर बिरौल एसडीपीओ सुरेश कुमार व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सीएचसी में पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। लोगों के गुस्सा को देखते हुए निदेशक को संरक्षण में लेकर पुलिस वहां से ले गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र के चाचा भोला यादव के बयान पर स्कूल के निदेशक बहेड़ा थाने के पोहद्दी गांव निवासी राजकुमार सहनी उर्फ आरके रमण और प्राचार्य सह निदेशक की पत्नी कंचन देवी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गयी है।

Share

Leave a Reply