Home मुख्य आँधी पानी के कारण शहर से लेकर गाँव तक बिजली घण्टों रही बाधित। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 30, 2018

आँधी पानी के कारण शहर से लेकर गाँव तक बिजली घण्टों रही बाधित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में सोमवार की अहले सुबह अंधी-पानी के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में करीब छह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं कई इलाकों में सुबह करीब साढ़े दस बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। बताया जाता है अहले सुबह करीब पौने चार बजे आंधी के साथ तेज बारिश में कई जगह पेड़ टूट कर गिर पड़े। इसके कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घंटों बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि शहर के अधिकांश हिस्सों में सुबह साढ़े दस बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। उधर ग्रामीण इलाकों में सिंहवाड़ा, गौड़ाबौराम, कुशेश्वरस्थान, बिरौल आदि प्रखंडों के दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही तेज आंधी व पानी से आम व लीची की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Share

Leave a Reply