
लोगो की अपेक्षाओं के भार के साथ नए एसएसपी ने ग्रहण किया पदभार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: 2008 बैच के आईपीएस और अपने पब्लिक फ्रेंडली व्यवहार केलिए चर्चित एसएसपी मनोज कुमार ने सोमवार की शाम दरभंगा के पुलिस कप्तान के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनता की अपेक्षाओं का भार भी इनपर जरूर होगा। पदभार ग्रहण करते समय श्री कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व श्री कुमार भागलपुर के एसएसपी के रूप में काफी चर्चित रह चुके हैं। हाल ही में माहौल बिगड़ने पर खुद बुलेट पर सौहार्द बनाने का स्लोगन लिख कर घूम घूम कर लोगो से मिलकर माहौल को बिगड़ने से बचा लेने के बाद पब्लिक के हीरो बन गए थे। इससे पूर्व किशनगंज ने नौ डिजिट के नम्बर से एक बम विस्फोट का उदभेदन कर अपने तकनीकी दक्षता का सबूत भी दे चुके हैं।
परंतु दरभंगा में क्राइम कंट्रोल के साथ साथ शहर में पटरी से उतर चुकी यातायात व्यवस्था को कंट्रोल करना नए एसएसपी केलिए एक बड़ी चुनौती होगी। हाल मे चोरी की बढ़ती घटनाओं ने भी पुलिस केलिए चुनौती पेश की है जिससे भी नए कप्तान को निपटना होगा।

