Home मुख्य विधायक ने रखी स्कूल भवन के निर्माण की आधारशिला। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 30, 2018

विधायक ने रखी स्कूल भवन के निर्माण की आधारशिला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवंटी विधानसभा के स्थानीय राजद विधायक डा. फराज फातमी ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा के आधारभूत संरचना के तहत करीब 1 करोड़ 20 लाख से बनने वाले +2 उच्च विद्यालय, खिरमा पथरा जी +2 भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. +2 उच्च विद्यालय, खिरमा-पथरा के प्राचार्य एम ए शम्सी की अध्यक्षता एवं शिक्षिका सुषमा झा के संचालन में हुई समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डा. फातमी ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है. इस विधालय में भवनों की आवश्यकता के मद्देनजर इस भवन का निर्माण किया जायगा. उन्होने केन्द्र के मोदी सरकार पर जनता से वादा खिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया. पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव ने बिहार की नीतीश और केन्द्र की मोदी सरकार को गरीब और दलित विरोधी बताया. समारोह को जिला पार्षद जयवंती देवी, शमीउललाह खाँ, राजद प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी, ज्याउल होदा, मो अखलाख, धर्मवीर कुमार, प्रदीप कुमार पंकज, महेंद्र यादव, एकरामुल तथा राम सेवक यादव आदि ने सम्बोधित किया.

Share

Leave a Reply