Home मुख्य दिवंगत पत्रकार के पुत्र ने कहा- हार से नही डरना और जीत पे नही रुकना, यही खुद को सिखया है। Voice of Darbhanga

दिवंगत पत्रकार के पुत्र ने कहा- हार से नही डरना और जीत पे नही रुकना, यही खुद को सिखया है। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हार से नही डरना और जीत पे नही रुकना, यही खुद को मैने सिखाया है। हर हाल में आगे बढ़ता रहना, यही लक्ष्य मैंने बनाया है।
मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में अंडर-19 क्रिकेट केलिए ट्रायल देने पहुँचे बिरौल के सड़क दुर्घटना में दिवंगत पत्रकार स्व0 रंजीत झा के पुत्र सिद्दार्थ ने कुछ ऐसा ही जज्बा दिखाया जब उनके सेलेक्शन होने या और न होने की परिस्थिति पर वॉयस ऑफ दरभंगा द्वारा बात की गयी। ऑल राउंडर के रूप में ट्रायल देने पहुँचे सिद्दार्थ ने जब गेंद पकड़ी तो शुरू के दो बॉल थोड़े लूज भले दिखे, पर अंतिम चार गेंदों पर दर्शकों के साथ सेलेक्टर भी तालियाँ बजाते नजर आये। दो बोल्ड भी 6 गेंदों में सिदार्थ ने मारे। इसी प्रकार बैटिंग ट्रायल में मिड ऑन के ऊपर से तेज शॉट पहली गेंद को मारने के बाद एक गेंद रोका और फिर बाकी की गेंदों को अलग अलग दिशा मे भेजते नजर आये।
दर्शको ने तो उसी समय बधाई देते हुए सेलेक्शन को पक्का कह दिया। पर अंतिम निर्णय सेलेक्टर को ही करना है कि अंतिम 32 चयनित खिलाड़ियों में भी प्रदर्शन के आधार पर सिद्दार्थ का चयन करते हैं या कुछ अन्य प्रक्रियाओं की आहर्ता भी बहाना बन सकता है।
बहरहाल सिद्दार्थ के प्रदर्शन को देख टाउन क्रिकेट क्लब के सचिव सुजीत ठाकुर इतने मोहित हो गए कि उन्होंने अपने कैम्प में निःशुल्क अपने तरफ से प्रशिक्षण देने की घोषणा भी कर दी। अब देखने वाली बात होगी कि करीब पाँच दर्जन उपस्थित प्रतिभागियों में चयनित होने वाले अंतिम 32 खिलाड़ियों के पैनल में भी सिद्दार्थ का नाम आता है या नही।

 

Share

Leave a Reply