Home मुख्य बड़े लूटकांड का चौबीस घण्टे में उदभेदन कर नए पुलिस कप्तान ने दिखायी अपनी धमक। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 2, 2018

बड़े लूटकांड का चौबीस घण्टे में उदभेदन कर नए पुलिस कप्तान ने दिखायी अपनी धमक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कहा जाता है आगाज से अंजाम की धमक मिलती है। अगर ऐसा सच मे है तो दरभंगा के नए पुलिस कप्तान मनोज कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही बड़े लूटकांड का उदभेदन चौबीस घण्टे के अंदर करके शानदार आगाज का परिचय दे दिया है। हालांकि इसप्रकार के कई उदभेदन केलिए प्रचलित दरभंगा के निवर्तमान एएसपी दिलनवाज अहमद भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी के साथ नजर आये।
बुधवार को सिमरी थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज ने बताया कि मंगलवार को मब्बी थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक चौकीदार गणेश पासवान के साथ लूटपाट की घटना हुई। फिर कुछ ही देर बाद शोभन-एकमी बाईपास के पास एक बोलेरो सवार से बोलेरो, मोबाइल एवं नगद आदि लूट लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी श्री कुमार द्वारा सभी थानों को अलर्ट करते हुए तत्काल सघन चेकिंग चलाने का निर्देश दिया गया। सिमरी एवं मब्बी थानाध्यक्ष को अपराधियो के भागने के दिशा में पीछा करने का निर्देश दिया गया तथा आगे से भी घेराबंदी की गयी। इसी दौरान लहेरियासराय में सर्किट हाउस के पीछे सात अपराधियो को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उनके पास से लूट हुआ बोलेरो, मोबाइल आदि के साथ साथ बिना कागजात के तीन बाइक भी बरामद हुए। साथ ही साथ नाले में डूबा हुआ बोलेरो निकाल रहा ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में एक एम आर और एक पुलिस का जवान भी शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुज्जफरपुर के बोचहां निवासी आशुतोष आनंद उर्फ सोनू, बहादुरपुर थाना के बरहेता निवासी सौरव सुमन एवं प्रशांत कुमार झा एवं सहयोग में आये अपराधकर्मी विशनपुर थाना क्षेत्र के गोढियारी निवासी अनीश कुमार सिंह, विशनपुर थाना के ही आनंद कुमार, सैदनगर निवासी कैलाश कुमार एवं बरहेता निवासी लक्ष्मण पासवान शामिल हैं।
छापेमारी दल में सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार, मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार एवं लहेरियासराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

Share

Leave a Reply