Home मुख्य एकसाथ चार बन्द घरो में चोरो ने किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 1, 2018

एकसाथ चार बन्द घरो में चोरो ने किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र के लदारी गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने चार अलग – अलग घरों में धावा बोल 45 हजार रुपये नकद समेत दो लाख से अघिक के जेवरात चोरी कर ली। चोरों ने उक्त गांव निवासी अजीत कुमार ठाकुर, अंजनी ठाकुर, अमरेन्द्र झा तथा बब्लू झा के घरों में हाथ साफ किया। बताया गया है कि अजीत हाजीपुर गांव में बैघनाथ मिश्र की पुत्री की शादी में शरीक होने के लिए गया था। धर्मनाथ ठाकुर की पत्नी अपनी गोतनी के साथ पहले कमरे में सोयी हुई थी। जबकि दूसरे कमरे में हैंडल लगा हुआ था। जिस कमरे में दोनों गोतिन सोयी हुई थी। उस कमरे में पहुंचकर चोर ने जैसे ही तकिया खींचने की कोशिशें की। दोनों की नींद टूटी। बाहर आकर आंगन में एक व्यक्ति को लूंगी और टी शर्ट पहन देख चोर – चोर का शोर मचाया। जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक चोर भागने में सफल हो गया। गृहस्वामी ने कमरे का हैंडल खुला देख अंदर जाकर देखा तो गोदरेज को खुला पाया। चोरों ने गोदरेज में रखे करीब पांच भर सोने की जेवरात और नकद करीब 23 हजार रुपये चोरी कर ली। जबकि चोरों ने अंजनी ठाकुर के बैग एवं शर्ट की जेब से नकद सात हजार और अमरेन्द्र कुमार झा के घर से एक भर के सोने की जेवरात एवं चुकिया में रखे नकद करीब पचीस सौ रुपये चोरी कर ली। चोरों ने बब्लू झा के घर को निशाना बनाते हुए नकद पचीस हजार रुपये और सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर ली। जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार दल बल के साथ लदारी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। गृहस्वामी तथा ग्रामीणों से इस बाबत जानकारी ली। इस संबंध में अजीत कुमार ठाकुर के आवेदन पर केवटी थाने में गृहभेदन की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें अज्ञात को आरोपित किया गया है।

Share

Leave a Reply