
राज्यस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता केलिए 32 खिलाड़ियों का चयन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राज्यस्तरीय अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला क्रिकेट टीम के लिए 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। नेहरू स्टेडियम में एक मई को आयोजित चयन शिविर में चयनित खिलाड़ियों की सूची डीडीसीए के रिसीवर सह अधिवक्ता तौसिफ अख्तर ने जारी की है। जिसमें सैयद मो. सुजातुल्लाह , रजत कुमार, सुभाष कुमार , इंतेजार चिस्ती, आर्यन कुमार, अमन ठाकुर, अजीमुर रहमान, विकास कुमार, रहमत खान, समीर कुमार सिंह, फैसल खान, अनुराग सुमन, राहुल कुमार गुप्ता, कुमार सौरभ, शिव प्रियांशु कुमार, मो. बदरूद्दोजा, अमन राज, सीमाव जाफरी, प्रतीक चौधरी, भरत कुमार, सुमन सौरभ, सुशांत कुमार, अनुभव कुमार झा, आयुष लोहारूका, सूरज प्रकाश, नीलेश मिश्रा, मयंक कुमार, सुरजीत सिंह, मनीष कुमार, विकास कुमार, शिव दर्शन झा और नफीस आजम शामिल हैं। चयन समिति में सिद्वार्थ बोस, जावेद अनवर और आमिर फैसल शामिल रहे।

