Home मुख्य शराब लदी दो कार के साथ आधा दर्जन गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 2, 2018

शराब लदी दो कार के साथ आधा दर्जन गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सकतपुर थाने की पुलिस ने आवाम गांव के पास छापेमारी कर शराब से लदी दो कार को जब्त कर छह धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि शराब से लदी दोनों कार को दिल्ली से मंगाया गया था। इसकी सूचना मिलते पुलिस ने पीछा कर दोनों कार को आगे से घेर लिया। चेक करने पर कार के अंदर बॉक्स बना हुआ मिला। जब उसे खोलकर चेक किया गया तो शराब की 215 बोतलें बरामद की गई। सभी शराब हरियाणा में बिक्री के लिए अधिकृत है। इसमें रॉयल स्टेग कंपनी की 375 एमएल के 147 बोतलें, 750 एमएल के 68 बोतलें शामिल है। गिरफ्तार धंधेबाजों के पास पुलिस ने 41 हजार 650 रुपये के अलावा 7 मोबाइल भी जब्त किया है। इसके बाद सभी को दबोच लिया गया। इसमें मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी महेश मिश्र के पुत्र अनंत कुमार मिश्र, नई दिल्ली के बुराड़ी मोहल्ला निवासी ईश्वर सिंह के पुत्र दीपक कुमार, नई दिल्ली, सुरेश कुमार के पुत्र विपिन कुमार व राजेंद्र बुराड़ी के पुत्र सचिन कुमार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी कन्हैया लाल मदहेसिया के पुत्र राधेश्याम मदेसिया, रायबरेली के हिम्मत बहादुर सिंह के पुत्र जितेन्द्र कुमार सिंह शामिल हैं। डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने बताया कि अनंत कुमार मिश्र दिल्ली से शराब लाकर यहां धंधा करता था। इन लोगों के पास बरामद सातों मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है।उसी आधार पर अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में कई लोगों का नाम सामने आया है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी में थाना अध्यक्ष रंजन कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।।

Share

Leave a Reply