
JEE-MAIN 2018 में ओमेगा स्टडी सेंटर के छात्रों ने लहराया परचम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सफलता प्राप्त की उत्कंठा के साथ लगातार कठिन परिश्रम यदि उचित मार्गदर्शन में की जाय तो सफलता तय है। आज JEE-MAIN 2018 के रिजल्ट आने के साथ हीं उक्त उक्ति फिर से सही साबित हुई है। ओमेगा स्टडी सेंटर के विद्यार्थियों ने JEE-MAIN 2018 में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर एक बार फिर से संस्थान के विश्वसनीयता को बढ़ाया है। इस वर्ष संस्थान के कुल 29 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमे से 16 बच्चों ने सफलता प्राप्त किया है, सफल छात्र – छात्राओं में यश का प्रदर्शन 3307 रैंक के साथ सर्वश्रेष्ठ रहा, साथहीं अफशान अली, अंकित कुमार चौधरी, प्रिया, मिली कुमारी, रंजीत कुमार, अमर कुमार, सौरभ कुमार कर्ण, अनंत कुमार, कुमार सोनू, अनंत कुमार, सौरभ कुमार वर्मा, सोनम, सैयद यासूब अली इत्यादि बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है|
उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक सुमन कुमार ठाकुर ने बताया की बच्चों का रिजल्ट ओमेगा परिवार के लिए काफी उत्साहवर्धक है साथ हीं अभी कई परीक्षाओं का रिजल्ट आना बाकि है एवं संस्थान आने वाले परिणामों को लेकर आश्वस्त है| नए सत्र में इंजिनीरिंग एवं मेडिकल में बेहतर परिणाम की इक्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए संस्थान विगत 13 अप्रैल को हीं 11वीं का प्रथम नया बैच प्रारम्भ कर चुकी है एवं दूसरा बैच 10 मई से प्रारम्भ करने जा रही है जिसके लिए नामांकन शुरू है। JEE-MAIN 2018 के बेहतर परिणाम के लिए संस्थान के शिक्षकों का योगदान अतिमहत्वपूर्ण है साथ हीं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुमित कुमार चौबे एवं पूरी टीम जिसमे श्री सज्जन शर्मा, रौशन चौबे, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार के अथक परिश्रम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
वहीं संस्थान के सफल विद्यार्थियों ने अपने सफलता का श्रेय अनुभवी एवं सुयोग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन, स्टडी मेटेरियल, अभिभावकों का आशीर्वाद, मैनेजमेंट टीम का समर्पित सहयोग और विशेष रूप से तैयार टेस्ट सीरीज को दिया। संस्थान के निदेशक श्री ठाकुर ने सफल बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना के साथ सभी अभिभावकों को उनके द्वारा हर परिस्थिति में ओमेगा स्टडी सेंटर दरभंगा पर अपना अटूट विश्वास बनाये रखने के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

