
Home मुख्य हल्की बारिश में भी नारकीय स्थिति में तब्दील हो जाती है भरवाड़ा बाजार की गलियां Voice of Darbhanga
हल्की बारिश में भी नारकीय स्थिति में तब्दील हो जाती है भरवाड़ा बाजार की गलियां Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सिंहवाड़ा, सिमरी, भरवाड़ा आदि बाजार एवं गांव में गुरुवार के सुबह हुई बारिश से जलजमाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। भरवाड़ा गुदरी बाजार, चूड़ी बाजार, धोबिया गली एवं खान मोहल्ला में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं।
व्यवसायियों ने बताया दुकान के आगे लंबे समय तक
जलजमाव से कारोबार प्रभावित हो रहा है। पिछले सप्ताह हुई बारिश में हुए जलजमाव से अभी निजात भी नहीं मिली थी कि आज हुई बारिश से फिर जलजमाव हो गया। किसानों ने बताया कि बारिश से साग, सब्जी, आम एवं लीची के फसल को लाभ हुआ है।

