Home मुख्य नये एसएसपी ने लिया न्यायालय परिसर का जायजा, वकीलों से भी की बात। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 4, 2018

नये एसएसपी ने लिया न्यायालय परिसर का जायजा, वकीलों से भी की बात। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिला के नवपदस्थापित वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शुक्रवार को न्यायालय प्रागंण का अवलोकन कर अदालत प्रांगण की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान एसएसपी श्री कुमार ने न्यायिक पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर अपनी संवेदनशीलता, और प्राथमिकता की झलक दिखाकर लोगों का मन जीत लिया. पीपी कार्यालय पहुंचने पर लोक अभियोजक नसीरुद्दीन हैदर ने पुलिस कप्तान को गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से उनका इस्तकवाल किया. मौके पर उनके साथ कार्यालय कर्मचारी सेवानंद सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे. इसके बाद श्री कुमार वकालतखाना भवन पहुंचे. जहां उनका स्वागत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वकीलों ने गर्मजोशी के साथ तहेदिल से किया. वकीलों से परिचय प्राप्त कर श्री कुमार ने स्पष्ट शब्दों में वकीलों को भरोसा दिलाया कि हम और आप एक-दूसरे के पूरक हैं. हम सबों का एकमात्र उद्देश्य पीड़ित मजलूमों को न्याय दिलाना है. जब कभी भी किसी पुलिस वाले से शिकायत हो तो आप कभी भी हमसे मिलें. हां यदि कहीं भी हमारे जबान सड़कों पर अपनी डियूटी निभाते मिले, तो उनकी हौसला आफजाई अवश्य करेंगे. बताते चलें कि पहली बार किसी पुलिस कप्तान ने वकीलों से शिष्टाचार भेंट कर अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता जताई है. जिसकी चर्चा मुक्त कंठ से वकील करते रहे.

Share

Leave a Reply