Home मुख्य हेलमेट एवं ट्रिपल लोड के साथ बाइक के साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकालने वालो पर भी होगी कारवाई। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 4, 2018

हेलमेट एवं ट्रिपल लोड के साथ बाइक के साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकालने वालो पर भी होगी कारवाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हेलो, आप के पास हेलमेट क्यों नहीं है। आज छोड़ रहे हैं, कल से कार्रवाई की जाएगी। कोशिश करें आज ही हेलमेट खरीद लें। अन्यथा कल से बचना मुश्किल होगा। सामने से जवाब मिला, जी सर ऐसी गलती अब नहीं होगी। यह दृश्य शहर में ही नहीं बल्कि, शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। नए एसएसपी मनोज कुमार के फरमान पर हर चौक-चौराहों पर अभियान चलाकर पुलिस पदाधिकारियों से लेकर जवान बिना हेलमेट वाले चालकों व ट्रिपल लोडिंग सवार को अंतिम हिदायत देकर छोड़ रहे थे। स्पेशल फोर्स की लाव लश्कर देख बिना हेलमेट वाले चालकों की हालत खराब हो जाता था। पास आने पर जब प्यार से समझाया जा रहा था तो सभी राहत का सांस ले रहा थे। कई जगहों पर पुलिस को देख बाइक चालक पतली गली से भागते नजर आए। इधर, एसएसपी मनोज कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर बाइक चलाना है तो हेलमेट पहना होगा। अन्यथा ऐसे लोगों से जुर्माना की राशि ही नहीं बल्कि, अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। ट्रिपल लोडिंग करना लोग भूल जाए। कल कैसे सफर कर रहे थे इससे कोई वास्ता नहीं है। लेकिन, अब नियम संगत बाइक चलाना होगा। उन्होंने कहा लहेरियाकट वालों की अब खैर नहीं है। खासकर ऐसे बाइक चालकों की खैर नहीं है जो अपने साइंलेंसर से गोली जैसी आवाज निकालते हैं। बुलेट गाड़ी में ऐसी शिकायत काफी मिल रही है। इस स्थिति में चालक से दो हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूली जाएगी। साथ ही दोषी चालकों से यह पूछा जाएगा कि इस तरह का सिस्टम किस गैरेज से लगाया गया है। इसके बाद उस मिस्त्री पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी कुमार ने विशेष भेंट में बताया कि बेहतर विधि व्यवस्था के लिए ऐसे तो काफी प्लान है। लेकिन, सबसे पहले सड़क पर पुलिसिंग दिखे ऐसा काम किया जा रहा है। आम लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। सड़कों पर अतिक्रमण नहीं दिखेगा। सड़क पर वाहन लगाने वाले भी कार्रवाई के जद में आएंगे। सुधार के लिए दो दिन की मोहलत दी गई है । अब सीधी कार्रवाई होगी । एसएसपी की इस पहल की सराहना लोगों ने शुरू कर दी है। वहीं नई व्यवस्था से कुछ लोगों में हड़कंप मच गया है।

Share

Leave a Reply