Home मुख्य बड़ी लापरवाही: खुली रेलवे गुमटी से गुजरी ट्रेन। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 4, 2018

बड़ी लापरवाही: खुली रेलवे गुमटी से गुजरी ट्रेन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शुक्रवार की सुबह रेल विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी जिससे बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। परंतु स्थानीय लोगों की तत्परता से घटना टल गई। दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सीतामढ़ी से दरभंगा की ओर आने वाली 75228 नम्बर की ट्रेन सुबह करीब आठ बजे बिना सूचना के मुरैठा स्टेशन पहुँच गयी। स्टेशन से सटे गुमटी का फाटक खुला ही हुआ था। ट्रेन को आते देख ट्रैक्टर वाले से तत्परता से ट्रेक्टर पीछे लिया। लोग खुद पीछे हटने लगे। इसप्रकार हादसा टल गया। इस बाबत गेटमैन राकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन आने की सूचना उन्हें कमतौल स्टेशन द्वारा दी जाती है। पर आज उन्हें कोई सूचना नही दी गयी।
अब सवाल यह है कि मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग द्वारा ऐसे बड़े लापरवाह अधिकारियों पर कारवाई होती है या मामले की लीपापोती कर किसी बड़े दुर्घटना का इंतजार किया जाता है।

Share

Leave a Reply