
Home मुख्य युवती ने पहले दिखायी अपने स्टूडेंट यूनियन की धौंस, फिर कान पकड़ कर बोली सॉरी। Voice of Darbhanga
युवती ने पहले दिखायी अपने स्टूडेंट यूनियन की धौंस, फिर कान पकड़ कर बोली सॉरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एसएसपी मनोज कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को चलाये गए हेलमेट एवं ट्रिपल लोडिंग आदि की जांच के दौरान सबो को हिदायत दे कर छोड़ दिया जा रहा था। अगले दिन से करवाई की बात बताई जा रही थी। इसी क्रम में नाका 6 पर भी चेकिंग के दौरान एक बिना हेलमेट बाइक सवार युवक के पीछे दो युवतियां बैठी थी जिसे पुलिस के जवानों ने रोक कर क्लास लगाया। पीछे बैठी युवती ने अपने आप को एक स्टूडेंट यूनियन की सदस्य बताया और हठ पूर्वक जाने की कोशिश की। इसपर पुलिस के जवान ने कड़े तेवर दिखाते हुए गाड़ी लगाने और घर से परिजन को बुलाने का नाम बोला। इस पर
तुरन्त युवती ने बिना समय गँवाये कान पकड़ कर सॉरी सर बार बार बोलने लगी। सभी ने कसम खाकर आगे से ऐसी गलती न करने का वादा किया।
इसके बाद समझा कर उन्हें जाने दिया गया।

