
कोर्ट के आदेश पर हुए पुनर्मतगणना में भी वर्तमान मुखिया आभा देवी ही मुखिया निर्वाचित। Voice of Darbhanga

हनुमाननगर : रहस्य और रोमांच पूर्ण माहौल में कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच प्रखंड के मोरो पंचायत के मुखिया पद के मतों की पुनर्मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी ओम प्रकाश ने 16 मतों के अन्तर से पूर्व विजेता आभा देवी को निर्वाचित घोषित किया गया. परिणाम की घोषणा होते हीं मुखिया समर्थकों में खुशी की लहर छा गई. सबों के लबों पर एक हीं बात थी कि सत्य और न्याय की विजय हुई है. इससे पूर्व वर्ष 2016 में हुई मतगणना में उसे तेरह मतों से विजयी घोषित किया गया था. शनिवार को चुनाव ट्रिब्यूनल सह प्रथम मुंसीफ दरभंगा विवेक चन्द्र वर्मा के न्यायालय के आदेश पर हुईं पुनर्मतगणना के बाद पूर्व विजेता आभा देवी को जीत में तीन मत और अधिक मिले और प्रखंड क्षेत्र के लोगों में जो आशंका व आशा थी वह स्थिति पूर्व की तरह ही रही. शनिवार को प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन में मोरो पंचायत के मुखिया पद के लिए हुई पुनर्मतगणना में आभा देवी का ताज बरकरार रहा. पूर्व में तेरह मतों से विजयी घोषित की गई. प्रत्याशी इस बार की मतगणना में तीन मतों की वृद्घि के साथ सोलह मतों से विजयी घोषित की गई. विजयी प्रत्याशी आभा देवी को जहां 895 मत मिले. वहीं दूसरे स्थान पर रही इशरत जहां हैदरी को 879 मत प्राप्त कर संतोष करना पड़ा. बताते चलें कि 2016 के पंचायत चुनाव में क्षेत्र के मोरो पंचायत के मतगणना में आभा देवी को विजयी घोषित किया गया था. इस चुनाव परिणाम की बैद्धता को द्वितीय स्थान पर रही इशरतजहां हैदरी ने दरभंगा के प्रथम मुंसीफ की अदालत में चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की गई थी. इसी मामले में मुंसीफ की अदालत न गत 10 अप्रैल कोे मतगणना को रद्द कर 30 दिनों के अन्दर मुखिया पद के मतपत्रो की दूबारा गणना का आदेश जिलानिवार्ची पदाधिकारी सह डीएम दरभंगा को दिया था।न्यायालय आदेश पर हुई. गणना में अन्तत: पूर्व विजेता आभा के जीत के मतों में तीन मतों की वृद्धि के साथ परिणाम की घोषणा की गई है. मतगणना निर्धारित समय सुबह 8 बजे शुरू हुई तथा मतगणना का परिणाम की घोषणा निवार्ची पदाधिकारी ने 5.30 बजे की. मतगणना केंद्र पर पुरे गणना के दंरान बतौर पर्वेक्षक जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार,
अपर समाहर्ता मोबिन अंसारी डटे रहे. वहीं मतगणना केंद्र की सुरक्षा की कमान नवनियुक्त डीएसपी अनोज कुमान खुद संभाल रखा था. चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतगणना शान्तिपूर्ण संपन्न ह़ो गई. इसी के साथ प्रखंड प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

