Home मुख्य जगदम्बा हॉल्ट निर्माण की मांग को लेकर घंटों रेल यातायात किया ठप। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 5, 2018

जगदम्बा हॉल्ट निर्माण की मांग को लेकर घंटों रेल यातायात किया ठप। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : दरभंगा-बिरौल रेलखंड में जगदम्बा हॉल्ट निर्माण की मांग को लेकर सकरी-बिरौल स्टेशन के बीच नवादा गांव के निकट लोगों ने रेलगाड़ी को रोक दिया. आंदोलनकारियों ने यहां पर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कारण इस मार्ग पर तीन घंटे तक रेल यातायात ठप रहा. दूरभाष पर समस्तीपुर मंडल के वाणिज्य प्रबंधक बिरेन्द्र कुमार से बात-चीत के बाद रेलगाड़ी आगे बढ़ सकी. वैसे वाणिज्य प्रबंधक के पहुंचने के इंतजार में ग्रामवासी आंदोलन स्थल पर काफी देर तक डटे हुए थे.

Share

Leave a Reply