
विद्युत कार्यपालक अभियंता पर गैरजमानती गिरफ्तारी वारंट जारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : चतुर्थ अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी दीपक कुमार की अदालत ने एक अपराधिक मामले में दरभंगा नगर विधुत आपूर्ति प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शिव कुमार बेरियो के विरुद्ध गैर जमानतीय गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया है. वाद अभिलेख के अनुसार पशुपालन विभाग के सेवानिवृत उप निदेशक स्थानीय दुमदुमा निवासी मो. खालिद अंसारी ने सीजेएम की अदालत में अपराधिक आरोप लगाते हुए बिजली विभाग के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शिव कुमार बेरिया समेत कनीय विद्युत अभियंता धर्मवीर कुमार, नगर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लहरियासराय के सहायक विद्युत अभियंता अजय कुमार मिश्र, नगर विद्युत आपूर्ति कार्यालय पंडसराय के कनीय सारणी पुरुष राम बाबू चौधरी, विद्युत आपूर्ति कार्यालय पंडासराय के कनीय
सारणी पुरुष सुबोध श्रीवास्तव, विद्युत अनुमंडल कार्यालय बंगालीटोला के बिल क्लर्क स्वामीनाथ, मुन्ना लाल दास, विरुद्ध मुकदमा दाखिल किया था. कोर्ट के आदेश पर लहेरियासराय थाना में उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध कांड संख्या 400/14 दर्ज किया गया. मामलें में आरोप पत्र समर्पित होने के पश्चात अदालत ने संज्ञान लेकर आरोपियों के विरुद्ध सम्मन व जमानतीय वारंट निर्गत किया. इस मामले में आरोपी कार्यपालक अभियंता को छोड़करअन्य सभी अभियुक्त कोर्ट से जमानत करा चुके हैं.

