Home मुख्य स्कार्पियो में बैठ दारू पी रहे आधा दर्जन नशेड़ी धराये। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 5, 2018

स्कार्पियो में बैठ दारू पी रहे आधा दर्जन नशेड़ी धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान कमतौल-ब्रह्मपुर पथ पर सड़क किनारे स्कॉर्पियो खड़ी कर गाड़ी के अंदर शराब पी रहे छह नशेड़ियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने स्कार्पियो जब्त कर लिया है। स्कार्पियो के अंदर से एक सील टूटी मैकडोवेल सुपीरियर 750 एमएल की बोतल में से बचे 600 एमएल व्हिस्की भी बरामद की गयी।
बताया जाता है कि सभी नशे की स्थिति में थे। सभी नशेड़ियों की जांच ब्रेथ एनालाइजर से करने पर रिपोर्ट भी पॉजिटीव पायी गयी। नशेड़ियों की पहचान बहादुरपुर (पतोर) थाना क्षेत्र के गायघट्टी गांव निवासी भोगेन्द्र यादव, ललन यादव, फूलो यादव, प्रदीप यादव और इसी थाना क्षेत्र के आकापट्टी गांव निवासी पवन यादव एवं बरुआरा गांव निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ियों के अनुसार ये सभी ब्रह्मपुर गांव में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने आये थे। डीजे गांव में घूम रहा था कि इसी बीच इन लोगों ने मूड बनाने का प्लान बनाया। कहीं से प्राप्त विदेशी शराब के साथ कमतौल-ब्रह्मपुर पथ में सुनसान जगह पर स्कार्पियो को सड़क किनारे लगाकर, उसी में शराब पीने लगे। इसी दौरान पुलिस गश्ती दल के हत्थे चढ़ गये। गिरफ्तार नशेड़ियों के विरुद्ध कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

Share

Leave a Reply