Home मुख्य तालाब में जहर डालने से बारह लाख की मछलियाँ मरी, मामला दर्ज। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 5, 2018

तालाब में जहर डालने से बारह लाख की मछलियाँ मरी, मामला दर्ज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवंटी थानाक्षेत्र के लदारी पंचायत की पाराडीह गांव स्थित सर्वेश्वर स्थान मंदिर के तालाब में किसी ने जहर डाल दिया जिससे करीब बारह लाख रुपये की मछलियां मर गईं। इस संबंध में मछली व्यवसायी रनवे निवासी मनोज कुमार गुप्ता के आवेदन पर केवटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जयमाता दी होटल पाराडीह के मालिक रामप्रसाद एवं अन्य कुछ लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में मनोज ने कहा है कि तीन मई की सुबह सात बजे सूचना मिली कि तालाब में मछली मर रही है। सूचना मिलते ही तालाब पर गया तो देखा कि तालाब में मछली मर कर तैर रही था और छटपटा रही थी। साथ ही पानी भी जहर जैसा गंध दे रहा था। गांव के बहुत सारे लोग तालाब से मछली पकड़ कर ले जा रहे थे। मृत मछली को देखकर प्रतीत हो रहा था कि जहर से ही मछलियां एवं तालाब में रहने वाले अन्य जीव मर रहे हैं और मर चुके थे। कुछ लोगों के सहयोग से बहुत खोजबीन किया तो कीटनाशक दो खाली बोतल जयमाता दी होटल पाराडीह के बगल में बिखरा मिला।जिससे पूर्ण विश्वास हो गया कि मुझे आर्थिक क्षति पहुंचाने हेतु होटल मालिक रामप्रसाद ने अपने कुछ सहयोगियों को खिला पिलाकर तालाब में जहर देकर करीब बारह लाख रुपये की मछलियों का नुकसान कर दिया है। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि कांड अंकित कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

Share

Leave a Reply