Home मुख्य तीन वर्षो में ही उत्तर बिहार का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा रिजल्ट देने वाला संस्थान बना ओमेगा। Voice of Darbhanga

तीन वर्षो में ही उत्तर बिहार का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा रिजल्ट देने वाला संस्थान बना ओमेगा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिथिलांचल की धरती ज्ञान की धरती मानी जाती है और यहीं से ज्ञान का प्रसार देश विदेश तक हुआ है। बड़े बड़े डॉक्टर इंजीनियर जो मिथिलांचल की धरती से निकले और देश-विदेश में सेवा दे रहे हैं। अपने धरती से लगाव के कारण शिक्षा केलिए हो रहे पलायन को रोक कर यहीं आधुनिक सुविधाओं के साथ उत्तम क्वालिटी की शिक्षा प्रदान करने केलिए प्रयासरत है ओमेगा स्टडी सेंटर। और इसी प्रयास का नतीजा है कि मात्र तीन वर्षों में ओमेगा स्टडी सेंटर उत्तर बिहार का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा रिजल्ट देने वाला संस्थान बन कर उभरा है।
उक्त बातें मिर्जापुर स्थित ओमेगा स्टडी सेंटर के डायरेक्टर एस के ठाकुर ने जेईई मेंस की सफतला संस्थान के पूरे टीम बधाई देते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि वे बहुत से व्यवसाय से जुड़े हैं। पर ज्ञान की धरती मिथिलांचल में शिक्षा की क्षेत्र में सेवा देने और छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर दराज के राज्यों या शहरों में न जाना पड़े, इसी उद्देश्य से उन्होंने इस संस्थान की स्थापना की और तीन वर्षों में जो सफलता मिली है, निश्चित रूप से उनके मिशन को कामयाब होता दिखा रहा है।
संस्थान के प्रबन्ध निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि ओमेगा उत्तर बिहार का पहला संस्थान है जो छात्रों को टॉपिक वाइज बुक्स स्टडी मेटेरियल के रूप में प्रदान कर रहा है। उत्तर बिहार के सबसे बड़े फेकल्टी की टीम तथा रेगुलर टेस्ट सीरीज इसकी अलग पहचान है। श्री कुमार ने बताया कि आईआईटी-जेईई तथा नीट 2019 में शामिल होने वाले 20-20 छात्रों को चयनित कर एक अलग बैच बना कर स्पेशल तैयारी करायी जाएगी। सफलता के परचम को लहराने केलिए उन्होंने अपनी पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया।

Share

Leave a Reply