Home मुख्य अहले सुबह सड़क दुर्घटना में दो की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 7, 2018

अहले सुबह सड़क दुर्घटना में दो की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज सोमवार अहले सुबह करीब 6 बजे सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत भड़वारा के दोसीमना चौक के निकट एक बाइक और एक ऑटो में टक्कर हो गयी। इस संबंध में जानकारी देते थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार ब्रह्मपुर निवासी रविकांत मिश्रा और उनका भतीजा रमन कुमार मिश्रा दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में ही रविकांत मिश्रा की मौत हो गई जबकि उनके भतीजे रमन कुमार की पीएमसीएच रेफर करने के दौरान मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया है। बाइक एवं ऑटो को पुलिस ने जब्त कर लिया।

Share

Leave a Reply