
दरभंगा: सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के लालपुर चौक के निकट एक ट्रक ने सोमवार को 12 वर्षीय स्कूली छात्र को कुचल दिया। हालांकि चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। मृतक बालक अमरनाथ कुमार स्कूल से घर लौट रहा था। उसके पिता समस्तीपुर जिले के निवासी लालपुर में किराए के मकान में रहते हैं और बढ़ई का काम करते हैं।