
Home मुख्य बारात में जा रहे डीजे को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
बारात में जा रहे डीजे को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बारात की तैयारी में बज रहे डीजे को थाना की पुलिस द्वारा जब्त कर लेने के विरोध में लोगों ने भरवाड़ा स्थित बौका चौक के निकट सड़क जाम कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौका चौक निवासी जोगी साह के पुत्र अर्जुन कुमार की आज शादी होने वाली शादी की तैयारी के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने पहुँच कर डीजे को जब्त कर लिया। इससे गुसाये लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हालांकि सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष ने सड़क जाम की बात से इनकार किया है।

