Home मुख्य दूल्हे के गाड़ी से दबकर दुल्हन के भतीजे की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 8, 2018

दूल्हे के गाड़ी से दबकर दुल्हन के भतीजे की मौत। Voice of Darbhanga

जाले : थाना क्षेत्र के नगरडीह व खेसर गांव में अलग-अलग वाहन के नीचे दबने से दो बच्चे की हुई मौत से दोनों गांवों में शोक की लहर दौर गई है. मिली जानकारी के अनुसार नागरडीह गांव के शिवशंकर साहु की पुत्री कुमारी कल्याणी के विवाह के अवसर पर दुल्हा के परिछन के समय द्वार लगाने के दौरान बेलोरो के चक्का के नीचे दब जाने से गृहस्वामी का पोता कमल साहु का पुत्र 3 वर्षीय रमण कुमार की मौत मौके पर ही हो गया. घर के बच्चे की मौत के बाद विवाह की खुशी मातम में बदल गयी. यह बारात 7 मई सोमवार को मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना के बसैठ गांव से आई थी. इस घटना के बाद बाराती लोग जहां-तहां भागने लगे. वहीं किसी तरह वह शादी सम्पन्न हो जाय. इसीलिये उक्त मृत बच्चे के शव को छुपा दिया गया किसी ने इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दिया. परन्तु गृहपति व ग्रामीण इस शादी को सम्पन्न कराने के ख्याल से दुर्घटना की बातों को पुलिस से छुपा दिया. पूरे रात पुलिस भटकती रही, लेकिन किसी ने बच्चे के दुर्घटना के बावत पुलिस को किसी ने न तो शिकायत किया और न हीं जानकारी दिया. थकहार कर पुलिस वापस घटना स्थल से थाना चली आयी. पता चला कि बोलेरो संख्या बी0आर07 पी0बि0- 2003 से बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठा गांव से आए गंगा साह के पुत्र अनिल कुमार शादी के समय दुल्हा के परिछन के समय बेलौरो गाड़ी के चक्के नीचे उक्त बच्चे की कुचल कर मौत हो गया. गृहस्वामी शिवशंकर साह पिता कमल साह बच्चे की मां दादी आदि शोक में डूबी मिली. मुखिया महेश साह ने इस घटना को दुखद बताया है. वही दूसरी ओर थाना क्षेत्र के खेसर गांव में अनियंत्रित ट्रेक्टर ने मनोज साहू के 9 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार को उसी के घर के निकट खेलते समय कुचल दिया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.

Share

Leave a Reply