
मशरूम उत्पादन के सफल प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुपुर प्रखंड स्थित सेन्ट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र पर 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशीक्षण के बाद 25 महिलाओं के जिवीका समूह को मुशरुम उत्पादन मे सफल प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र वितरण किया गया ।इस अवसर पर अजीत कुमार पी ओ बहादुरपुर ने इन महिला उद्यमियों के द्वारा उत्पादित सामग्री के विपणन के लिए जिवीका के द्वारा एक लिंकेज मैकेनिज्म विकसित करने पर बल दिया ।संस्थान के निदेशक वंशीधर झा ने गुणवत्तापूर्ण उत्पाद व सही पैकेजिंग की उपयोगिता का पाठ पढाया।साथ ही वेरोजगारों के लिए निःशुल्क कौशल विकास ट्रेनिंग हेतु आह्वान किया ।इस अवसर पर फैकल्टी मनीष गुप्ता, गेस्ट फैकल्टी कंचन कुमारी, सहायक श्रवण कुमार झा सहित 25 महिलाएं मौजूद थी ।

