Home मुख्य वैज्ञानिक अनुसंधान से अपराधियों तक जल्द पहुंचने में मिलेगी मदद : एसएसपी। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 8, 2018

वैज्ञानिक अनुसंधान से अपराधियों तक जल्द पहुंचने में मिलेगी मदद : एसएसपी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : आज के परिवेश में अपराधियों द्वारा साक्ष्य को मिटा दिया जाता है. ऐसे में वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिया हम अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिला सकते हैं. उक्त बातें वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेदकर सभागार में चल रहे विज्ञानिक अनुसंधान विधि प्रयोगशाला में कहीं. उन्होंने कहा कि आज के युग में पुलिस पदाधिकारियों को छोटे से छोटे अपराधों में भी वैज्ञानिक अनुसंधान किया जाना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके. इस मौके पर मुजफ्फरपुर से पहुंचे फॉरेंसिक विभाग के सहायक निदेशक राम पुनपुन ओझा और सुनील कुमार ने जिले के सभी अनुसंधानक को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि विज्ञानिक अनुसंधान के दौरान फिंगर प्रिंट अपना अलग महत्व रखता है. ऐसे में अनुसंधान के दौरान सभी चीजों को जमा कर प्रयोगशाला में भेजा जाता है. जिससे अपराधियों द्वारा किए गए अपराध के मुतल्लिक कई जानकारियां हासिल हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि जितने भी डॉक्यूमेंट भेजे जाएं सभी शपथ पत्र के साथ भेजा जाय. इस मौके पर सदर डीएसपी अनुज कुमार ने कहां कि नए वैज्ञानिक तरीके आजमाकर हम अपराधियों तक पहुंच सकते हैं. कई नए तरीके आ चुके हैं. जिसमें हमें इस बात का ख्याल रखना है कि वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए पहुंचे से पहले हमें क्या एहतियात बरतने की जरूरत है. प्रयोगशाला में बड़ी तादाद में जिले के सभी थानों के थानेदार व अनुसंधानक मौजूद थे.

Share

Leave a Reply