Home मुख्य महाराणा प्रताप जयंती समारोह का कुलपति ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 9, 2018

महाराणा प्रताप जयंती समारोह का कुलपति ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को कहा कि महाराणा प्रताप को सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि उनके नाम पर चल रहे महाविद्यालय के प्रबंध समिति महाविद्यालयों के मापदंड को पालन करते हुए आये हैं और उन्हें विश्वविद्यालय पूरा सहयोग करेगी. महाराणा प्रताप के जयंती के अवसर पर महविद्यालय द्वारा आयोजित समारोह को कुलपति ने उद्घाटन किया. उन्होंने एक बार फिर महाविद्यालय के संचालन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि इतिहास से प्रेरणा लेकर राणा और भामा दोनों भाईयों की राजनीति एवं समाज को दशा एवं दिशा तय करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आवश्कता है कि समाज के लोग आगे बढ़कर सामाजिक एकता एवं सामाजिक संतुलन हेतु कार्य करें. उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्रीय चेतना करते हुए सरकार नेतृत्व करेगी. इस अवसर पर श्री गामी ने अपने ऐच्छिक कोष से आधुनिक पुस्तकालय स्थापित रकने की बात कही और कहा कि जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. विधान पार्षद सुनील सिंह के ऐच्छिक कोश से बने दो कमरों के भवन का आज उद्घाटन भी किया गया. इस अवसर पर श्री सिंह ने घोषणा की कि महाराणा प्रताप के नाम पर स्थापित महाविद्यालय में विकास के लिए आगे भी वे तैयार रहेंगे. वहीं पूर्व कुलसचिव डॉ. विजय प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता जताई और सच्चे मन से महाविद्यालय को चालू करने में सहयोग की अपील की. समारोह की अध्यक्षता कर्नल एस.के सिंह ने की. इस अवसर पर डॉ. मुरारी मोहन झा, रीता सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, अलख नारायण सिंह, बिरेन्द्र कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, रमाशंकर सिंह, ब्रजेश सिंह राठौर ने भी संबोधित किया. मंच संचालन प्रो. देवीनारायण सिंह ने किया. जबकि स्वागत भाषण प्राचार्य लक्ष्मेश्वर प्रसाद सिंह ने किया. इस अवसर पर सागर सिंह, शरद कुमार सिंह, राम इकबाल सिंह आदि मौजूद थे.

Share

Leave a Reply