Home मुख्य ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 9, 2018

ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के लंकाटोल बिठौली मुख्य सड़क पर बुधवार को एक अधेड़ साइकिल सवार की मौत ट्रक से कुचलकर हो गई। बताया जाता है कि मृतक तुर्की गांव से अपने समधी के दाह संस्कार से वापस घर लौट रहे थें। इसी दौरान यह घटना घट गई।
मृतक की पहचान बेनीपुर प्रखंड के माधोपुर गांव निवासी अजनास लाल देव के 50 वर्षीय पुत्र लीलम लाल देव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लीलम लाल अपने दूसरी पुत्री सुधा देवी के बहेड़ी प्रखंड के तुर्की गांव स्थित ससुराल से अपने समधी कारी लाल देव के दाह संस्कार से वापस गांव लौट रहे थें। बिठौली गांव के निकट पीछे से तेज गति से आ रही ट्रक रौंदते हुए आगे निकल गई। ट्रक का चक्का मृतक के कमर और छाती के बीच से गुजर गया है। इस वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई । घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने एसएच 88 बहेड़ी- बहेड़ा मुख्य सड़क को 2 बजे दिन से जाम कर दिया ।
लोग शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए तैयार नहीं थें। आक्रोशित लोग बहेड़ी बीडीओ हुस्ने आरा को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थें। घटनास्थल पर बहेड़ी सीओ विमल कुमार कर्ण, थानाध्यक्ष संजय कुमार, बहेड़ा थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा दल बल के साथ पहुँच कर बड़ी मुश्किल से लोगो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

Share

Leave a Reply