
पुलिस की तत्परता से शराबबन्दी का ढोल पीटने वाली सरकार के मुँह पर रोज लग रहा तमाचा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शराब बंदी के दो साल बीत जाने के वाबजूद दरभंगा में शराब का आना बंद नही हुआ है शराबबन्दी में शराब की आमद को रोकने ने सरकार पूरी तरह विफल रही है। सरकार के इस अभियान के विफकता की पोल दरभंगा पुलिस ही लगातार खोल रही है और सरकार को आईना दिखा रही है। प्रतिदिन शराब की बड़ी खेप कहीं न कहीं बरामद हो रही है। मंगलवार की रात जहाँ लहेरियासराय थाना ने 35 बोतल शराब की बरामदगी की वहीं बुधवार को बहादुरपुर थानाध्यक्ष आरएन सिंह ने 105 बोतल शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर सरकार के शराबबन्दी अभियान की एकबार आईना दिखाया।
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पुलिस को सूचना मिली कि पंडासराय-थलवारा रोड चौक के पास बुधवार को दोनों शराब की खेप को लेकर हायाघाट की ओर जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आरएन सिंह ने लहेरियासराय व बहादुरपुर की ओर से घेराबंदी की छापेमारी की। इस दौरान हायाघाट थाना क्षेत्र के गोड़यारी गांव निवासी गामा राय उर्फ मनोज व मुकेश राय को डिस्कवर बाइक बीआर 33 एच-3023 के साथ दबोच लिया गया। बाइक पर बांधे गए बोरा को जब खोलकर देखा गया तो पुलिस भी दंग रह गई। बोरा के अंदर सिर्फ शराब की बोतलें ही पाई गई। शराब बंदी के बाद पार्टी स्पेशल डिलक्स विह्स्की ब्रांड जिले में पहली बार बरामद की गई है। इससे पुलिस को शक है कि इस खेप की शराब और कई जगह पर बेची जा रही है अथवा इसे स्टॉक कर रखी गई है। दोनों धंधेबाजों के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। जिसे पुलिस खंगाल रही है। इसके बाद और लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। बाइक पर लदे बोरा से 105 बोतलें शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं शेष लोगों को दबोचने के लिए छापेमारी चल रही है।
पुलिस की तत्परता से आये दिन लगातार भारी मात्रा में शराब पकड़ाने से एक बात तो साफ है कि शराब का दरभंगा में आना धड़ल्ले से बेखौफ तरीके से आना चालू है। सरकार की नीति शराब की आमद को रोक पाने में बिल्कुक विफल है। और सरकार की विफलता का सबूत सरकार की अपनी पुलिस ही लगातार देकर आईना दिखा रही है। फिर भी सिवाय ढोल पीटने के इसे आने से रोकने का कोई ठोस कदम उठाते नही दिख रही है।

