Home मुख्य अवैध लेनदेन का वीडियो सामने आने पर भी कारवाई नही, विश्विद्यालय प्रशासन पर उठा सवाल। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 9, 2018

अवैध लेनदेन का वीडियो सामने आने पर भी कारवाई नही, विश्विद्यालय प्रशासन पर उठा सवाल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय में परीक्षा विभाग में दलाली और घूसखोरी का धंधा किसी से छिपा नही है। छात्रसंघ चुनाव होने के बाद भी एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि में गड़बड़ी कर अवैध वसूली का खेल चालू है। परंतु बुधवार को विश्विद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज कुमार चौधरी ने अपने टीम के साथ परीक्षा विभाग में खुलेआम घूस ले रहे परीक्षा विभाग के एक कर्मी का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। परंतु फिर भी कोई ठोस त्वरित कारवाई नही होना इस खेल में विश्विद्यालय प्रशासन के शामिल होने की ओर इशारा करता दिखता है।
इससे गुस्साए छात्र संघ के अध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने परीक्षा विभाग की लचर कार्यशैली के विरोध में एवं लंबित मांगों को लेकर परीक्षा विभाग सहित अन्य कार्यालयों में ताला जड़ दिया। उप परीक्षा नियंत्रक प्रो. यूके दास को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। आज के छात्र आंदोलन से विवि का कामकाज तकरीबन तीन से चार घंटे तक ठप रहा। इस दौरान पुलिस को भी छात्रों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस के प्रयास से कुलपति व छात्रों के शिष्टमंडल के बीच वार्ता हुई। कुलपति ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लिया। सभी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। तब जाकर विश्वविद्यालय की स्थिति सामान्य हुई।
छात्र संघ के अध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि छात्र संघ के चुनाव के दो माह हो चुके हैं। इस दौरान छात्रों की समस्याओं के निदान के लिए पदाधिकारियों को कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं। सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। कार्रवाई सिफर रही। परीक्षा विभाग में अराजकता का माहौल है। छात्र परेशान हैं। अंतत: छात्रों को आंदोलन का रूप अख्तियार करना पड़ा। परीक्षा विभाग के एक कर्मी के द्वारा अवैध लेनदेन का पुख्ता सबूत दिया गया। बावजूद उस पर कार्रवाई नहीं हुई। छात्र संघ को अपना कार्यालय मुहैया नहीं कराया गया है। खेल छात्रावास में छात्र संघ के लिए कार्यालय मुहैया कराया गया है। लेकिन वहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। लंबित परीक्षाफल पर सबसे बड़ी समस्या है। इसको लेकर छात्र व छात्राएं परेशान रहते हैं। बावजूद विवि प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक व उप परीक्षा नियंत्रक की बर्खास्तगी की मांग की। आंदोलन के दौरान पुलिस को छात्रों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस के प्रयास से आंदोलनरत छात्रों के एक शिष्टमंडल व वीसी प्रो. सुरेंद्र प्रसाद सिंह के बीच वार्ता हुई। वीसी ने छात्रों को मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। वार्ता में छात्रों की ओर से संघ के अध्यक्ष सूरज कुमार, संयुक्त सचिव प्रियदर्शनी कुमारी, प्रतीक कुमार झा, आशीष कुमार, आदित्य कुमार, हरि ओम कुमार, सुजीत कुमार, कुंदन कुमार, सुजल कुमार व विवि प्रशासन की ओर से कुलपति डा. सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रोवीसी प्रो. जय गोपाल, प्रोक्टर डॉ. अजय नाथ झा व डीएसडब्ल्यू डॉ.भोला चौरसिया थे।

Share

Leave a Reply