Home मुख्य ‘हाँ हैलो सियाराम बाबू, आज वकील साहब को फाइन भरना ही पड़ेगा’। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 10, 2018

‘हाँ हैलो सियाराम बाबू, आज वकील साहब को फाइन भरना ही पड़ेगा’। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार को हेलमेट चेकिंग के दौरान जब वकील साहब धरे गए तो 600 रुपये के जुर्माने से बचने केलिए न जाने किन किन से पैरवी लगाने लगे। किसी सियाराम बाबू को फोन धरा कर थानाध्यक्ष को बात कराया तो थानाध्यक्ष ने भी उक्त सियाराम बाबू का आदर करते हुए अनुरोध पूर्वक ही कहे कि आज इनको फाइन कहिए कटा लेने केलिए, एसएसपी साहब खुद हैं।
कुछ ऐसे ही बहुत सारे नजारे गुरुवार को एसएसपी कार्यालय के समीप सघन हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान दिखा जब पकड़े जाने पर रसूखदार पैरवी की कोशिश तो किये पर किसी की चल नही रही थी। कई जिला परिषद, नेता, प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, मीडियाकर्मी एवं पुलिसकर्मियों तक को फाइन भरना पड़ा। इस अभियान में तत्परता से खड़े लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा का मीडियाकर्मी भी पूरा सहयोग करते नजर आए। पैरवी वाले रसूखदार भी कैमरा सामने होने पर ज्यादा भाव नही दिखा पा रहे थे। करीब चार दर्जन लोगों से 32 हजार की राशि की वसूली जुर्माने के रूप में हुई। महिलाओं को भी हिदायत दी गयी।
इस चेकिंग अभियान के उपरांत एसएसपी मनोज कुमार ने भी पत्रकारों के सहयोग की सराहना की और कहा कि अभियान को जन समर्थन मिल रहा है और आगे भी जारी रहेगा। वाहनों के कागजातों की भी चेकिंग जल्द शुरू होगी। यातायात नियम तोड़ने वालों को बख्शा नही जाएगा।

Share

Leave a Reply