Home मुख्य शहर को जल्द मिलेगी ट्रैफिक थाना की सौगात। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 10, 2018

शहर को जल्द मिलेगी ट्रैफिक थाना की सौगात। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर में अब न तो जाम लगेगा और न कोई अवैध पार्किंग होगा। इस काम को एसएसपी मनोज कुमार ने एक अभियान के रूप में लिया है। लंबे दिनों से प्रस्तावित ट्रैफिक थाना का सपना भी पूरा होने वाल नाका नंबर छह में नए ट्रैफिक थाना का उद्घाटन स्वयं एसएसपी मनोज कुमार करेंगे। इस काम में कोई विलंब और आना-कानी नहीं हो इसके लिए सदर डीएसपी अनोज कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा सहित ट्रैफिक के जवाबदेह पदाधिकारियों ने गुरुवार को नाका नंबर छह का जायजा लिया। मूलभूत सुविधाओं का हाल जाना। इस दौरान परिसर के पीछे खराब चापाकल को ठीक कराने का निर्देश दिया। वहीं शौचालय की साफ-सफाई कराने व तत्काल चाहारदिवारी को बांस-बल्ला से घेरने का प्लान बनाया गया। इसे दो दिनों के अंदर से तैयार करने की बात कही गई। उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने की भी तैयारी है। ताकि, अधिक से अधिक लोग वहां जुटे और इस माध्यम से लोगों को एसएसपी जागरूक कर पाएं। एसएसपी श्री कुमार ने बताया कि यह थाना सिर्फ वाहन को पकड़ने के लिए नहीं बनाया जा रहा है। बल्कि, यहां अब प्राथमिकी भी दर्ज होगी और उसका अनुसंधान भी होगा। ट्रैफिक पुलिस को इसकी जानकारी दी जाएगी। सिर्फ फाइन काटना मकसद नहीं है। बल्कि, दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी । एसएसपी की इस पहल से लोगों में काफी खुशी है। आए-दिन जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ता था। लेकिन, अब एहसास होने लगा है कि लहेरियासराय से लेकर दरभंगा की दोनों सड़कें से जाम की समस्याएं खत्म होने वाली है।

Share

Leave a Reply