Home मुख्य एसएसपी कार्यालय में मीटिंग से निकलते ही वार्ड पार्षदों की शुरू हो गयी हेलमेट चेकिंग। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 11, 2018

एसएसपी कार्यालय में मीटिंग से निकलते ही वार्ड पार्षदों की शुरू हो गयी हेलमेट चेकिंग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ट्रैफिक सुधार की दिशा में लगातार तत्परता दिखाने के साथ पुलिस लोगों के सुरक्षा केलिए हेलमेट लगाने केलिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इस अभियान में बड़े बड़े रसूखदारों की पैरवी भी नही चल रही है। इसी के तहत आज शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में मेयर एवं वार्ड पार्षदों की मीटिंग खत्म होते ही एसएसपी कार्यालय के गेट पर वार्ड पार्षदों की हेलमेट चेकिंग लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा के नेतृत्व में शुरू हो गयी। वार्ड 45 के पार्षद देव कृष्ण झा उर्फ कोमल झा, वार्ड 48 के पार्षद प्रमोद साह आदि सहित करीब दर्जन भर पार्षद बिना हेमलेट के धराये। चेकिंग होते देख पार्षदों ने दिमाग लगाया और बाइक कैम्पस में छोड़कर पैदल बाहर निकल कर हाथ में हेलमेट लेकर अंदर आते गए और बाइक बारी बारी से हेलमेट की अदला बदली कर निकालने लगे। परन्तु मीडिया के कैमरे ने इस चाल को भी पकड़ लिया और पुलिस की सख्ती शुरू हो गयी। थानाध्यक्ष के साथ साथ बेंता ओपी अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा भी इन रसूखदासरो की घेराबंदी में तत्पर दिखे।
चेकिंग के दौरान कई विभागीय अधिकारियों को बिना हेलमेट पकड़े जाने पर चलान किया गया। ज्ञात हो कि गुरुवार को भी एसएसपी कार्यालय के सामने कई प्रतिनिधि, मीडियाकर्मी, वकील, पुलिस कर्मी आदि का चालान काटा गया था। यह अभियान फिलहाल लगातार जारी रहने की संभावना है।

Share

Leave a Reply